विशाल संकल्प संस्था द्वारा आयोजित बदलाव टॉक शो में सुनिये

विशाल संकल्प संस्था द्वारा आयोजित बदलाव टॉक शो में सुनिये अब प्रयागराज की विभूतियों को।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर ये कार्यक्रम पर्यावरण मित्रों को समर्पित है जिनके माध्यम से पर्यावरण में बदलाव आ रहा है।
आज विश्व के प्रमुख संकटों में से एक है,जल संरक्षण।गाँवो में आज भी किसान खेती के लिये तालाब पर आश्रित है।जबकि तालाब का रखरखाव करना हम लगभग भूल चुके है।

आज के बदलाव श्रृंखला में मैं गर्व के साथ आमंत्रित कर रही हूँ छोटे भाई रामबाबू तिवारी को जो आने वाले समय के एक क्रांतिकारी समाजसेवी है।

आप इसी विषय पर शोध भी कर रहे है और अब तक सैकड़ो तालाबों को पुनर्जीवित भी कर चुके है।

शायद,आप अपने बच्चों के सामने जब आज का लाइव सुने तो आपके बच्चें पूछ सकते है कि तालाब क्या होता है?तो साथियों, ऐसी स्थिति मत आने दीजिये।तालाब का महत्व जानिये।

आइये,हम सब बदलाव का हिस्सा बने।पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाये।

शनिवार शाम 5,30 बजे मिलते है फेसबुक लाइव,रामबाबू तिवारी जी से।
बदलाव टॉक शो-08

जय हिंद
अंजलि विशाल संकल्प

Leave a Reply

Scroll to Top