अँधेरो की बात करने से बेहतर है,एक छोटा सा ही दीप जलाया जाये। आज विशाल संकल्प संस्था की ओर से कुष्ठ आश्रम, करैला बाग इलाहाबाद में भोजन व् वस्त्र वितरण किया गया।संस्था की और से प्रत्येक महीने के पहले गुरुवार को भोजन सामग्री भेजी जाती है ये क्रम गत 12 साल से चल रहा है।कोशिश है कि जल्द ही एक चिकित्सा कैंप भी लगवाया जाये।बेशक एक दिन के खाने से कुछ नहीं होता होता तो सिर्फ इतना है,कि किसी की आस बंध जाती है।किसी को अपनत्व का अहसास होने लगता है और बदले में आपको जो सुकून मिलता है उसकी कोई उपमा नहीं।आज की सेवा में रंजना पांडेय,मनु मिश्रा के सहयोग से हुई ।









